उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
खेत मे एक महिला का शव मिला ।
मृतका के शव के पास शराब व एनर्जिक ड्रिंक की बोतलें कुछ कपड़े आदि मिले तथा मृतका के गले गाल हाथ तथा कुछ अन्य अंगों पर चोट के निशान भी मिले हैं |
दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतका का नाम पिंकी (36) बताया जा रहा है जिसका विवाह थाना क्षेत्र के विजयपुर उत्तर पट्टी निवासी संजय सिंह से हुआ था,
जिनसे मृतका के दो बेटे हैं। पंद्रह वर्ष पूर्व पति-पत्नी में कलह के चलते पिंकी विगत बारह वर्ष से अपने मायके में रहती थी।
परिजनों के अनुसार शाम पांच बजे पिंकी अपने घर से कहीं जाने के लिए निकली। काफी समय तक मृतका के घर वापस नहीं आने पर पिंकी की भाभी गीता ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन मोबाइल पहले व्यस्त रहा फिर रात लगभग दस बजे स्वीच आफ हो गया। बाद मे पिंकी की हत्या की खबर ही मिली।