उत्तर प्रदेश के बहराइच में 20 वर्षीय मुस्लिम लड़की शीबा की 23 जुलाई को बेरहमी के साथ हुई हत्या के मामले में उसका BF अरुण ही कातिल निकला।
शीबा की जब लाश मिली तब उसका सिर, हाथ, कुछ उंगलियां गायब थीं। रविवार को इस केस में शीबा का बॉयफ्रेंड अरुण और उसका दोस्त कुलदीप पकडा गया हैं।
धर्म अलग होने से दोनों की फैमिली राजी नहीं थी, लेकिन शीबा शादी की जिद पर अड़ी थी। इसलिए अरुण ने दोस्त कुलदीप संग मिलकर शीबा को ठिकाने लगा दिया।शीबा की डेड बॉडी की पहचान न हो, इसलिए आरोपियों ने उसका सिर अलग कर दिया। कपड़े भी उतार दिए। वो सब पानी में बहा दिए थे। उसका अफेयर एक साल से चल रहा था। लड़की अरुण के लिए अपना घर – धर्म भी कुर्बान करने को तैयार थी। मगर अरुण ने उसे अकेले में मुलाक़ात के नाम पर बुलाकर क़त्ल कर दिया।